
पिता की पिटाई, बेटियों ने कुछ इस तरह लिया बदला !!
वाराणसी महमूरगंज क्षेत्र, मशहूर डोसा वाले के यहां दो लड़कियों ने अपने पापा से हुई मारपीट का गुस्सा इजहार करने पहुंची। दरअसल डोसा वालो ने मिलकर बेटियों के पापा को 4 नवबंर को खूब मारा था. इस मामले में भेलूपुर थाना में डोसा वाले और उनके कर्मचारियों के खिलाफ 109 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ. लेकिन डोसा वाले की पहुंच ऊपर तक होने के चक्कर में डेढ़ हफ्ते तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी बात से खफा बेटियों ने डोसे वाले के दुकान पर जाकर वीडियो बना गुस्से का इजहार करना शुरू किया. इधर डोसे वाले के कर्मचारियों ने भी गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगा वीडियो बनाया जिससे बेटियां गुस्से में बेकाबू हो गई और दुकान में तोड़फोड़ कर डाला…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बहनों के पिता का 4 नवंबर को दुकान के कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ था. आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी. परिवार ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर दोनों बहनें 14 नवंबर की शाम दुकान पहुंच गईं.
सीसीटीवी फुटेज में एक युवती डोसा बनाने के लिए रखा घोल पलटती और कर्मचारियों पर पानी फेंकती दिखाई देती है. वह दुकान बंद करने के लिए भी कहती है. वहीं, दुकान मालिक ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ मारपीट की और उनसे पैसे भी मांगे.
दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है. एसीपी गौरव कुमार के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है.




