उत्तराखंडदुर्घटना/ हादसा

ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा,टूरिस्ट खाई में गिरी,8 लोगों की मौत 20 घायल

ऋषिकेश

ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।
हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही एक टूरिस्ट बस गूलर के पास खाई में गिर गई।
हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अब तक 20 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
मौके पर SDRF की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हादसा मुनि की रेती थाना क्षेत्र में हुआ।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज (17 नवंबर) सुबह गूलर बाजार के पास एक बस पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई जबकि 25 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया. इस हादसे में 8 लोगों के मौत की खबर है. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया गया कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, एम्स में भर्ती कराए गए घायलों में से भी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बस में लगभग 30-35 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से लगभग 20 व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है. घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल हेतु रवाना की गई हैं. मौके पर पुलिस बल मौजूद है तथा SDRF एवं पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button