दुर्घटना/ हादसा

दीपावली उत्सव के बीच लखनऊ के सेक्टर आई में हादसा: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

-आरके श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

पीड़ित भवन स्वामी शरद शुक्ला एवं उनके परिवारजन-एवं शुभचिंतक
फोटो:आग लगने से पहले का मकान

लखनऊ, 10 नवंबर।

दीपावली की खुशियों के बीच लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेक्टर आई स्थित मकान नंबर 1473 में बीती रात करीब 8:45 बजे भीषण आग लग गई, जिससे पूरा तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया।
यह मकान टाटा मोटर्स के स्टाफ शरद शुक्ला तथा उनकी पत्नी स्टेट बैंक में कार्यरत अंकिता शुक्ला का है, जिसमें उन्होंने इसी साल जून के महीने में धूमधाम से गृह प्रवेश किया था। महज साढ़े चार महीने में ही उनका सपनों का आशियाना पूरी तरह तबाह हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान मालिक शरद शुक्ला अपने परिवार के साथ पड़ोस में गए हुए थे, जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया और परिवार का कोई भी सदस्य शारीरिक रूप से हताहत नहीं हुआ।
घटना की खबर मिलते ही शरद शुक्ला तुरन्त मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर का फर्नीचर, बेडिंग, इंटीरियर्स, कपड़े, कैश और आर्नामेंट्स सहित सारा सामान  जलकर खाक हो चुका था।

आग लगने के समय परिवार का पालतू कुत्ता (पैट डॉग) मकान के अंदर ही फंस गया था।   कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग की लपटों और धुएं के प्रभाव से पेट डॉग थोड़ा झुलस गया है और उसका इलाज कराया जा रहा है।
आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है। वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button