उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का राम मंदिर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला

अखिलेश यादव 12 के बजाय 6 दिसंबर को जाएं अयोध्या धाम: पंकज चौधरी

रामभक्ति का पैंतरा नहीं, सच्चा पश्चाताप करें अखिलेश यादव: पंकज चौधरी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में हुई रामभक्तों की हत्या के पाप पर माफी मांगें अखिलेश।

राम मंदिर जाने से पुराने पाप नहीं धुलेंगे, रामभक्तों के बलिदान का जवाब दें अखिलेश: पंकज चौधरी

रामभक्ति के स्वांग से अखिलेश अपने पुराने कारनामे नहीं छिपा सकते

भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति नहीं, रामभक्तों के प्रति पश्चाताप दिखाएं अखिलेश: पंकज चौधरी

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को 12 नहीं बल्कि 6 दिसंबर को राम मंदिर जाना चाहिए। साथ ही रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी हलचल यूपी में तेज हो गई है। पंकज चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने अपने पोस्ट में मिला, ‘अगर भगवान श्री राम पर ये नया पैंतरा नहीं, सच्चा पश्चाताप है! तो 12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइए। जिन सैकड़ों रामभक्तों की हत्या कराई। उस महापाप पर माफ़ी मांगिये। मत समझिये कि आपके पुराने पाप धुल जाएंगे, बल्कि इस रामभक्ति के स्वांग से बचा-खुचा अस्तित्व भी गंवाएंगे।’

इससे पहले पंकज चौधरी ने कहा था कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन की याद आने लगती है। जो नेता अब तक राम मंदिर और सनातन धर्म को लेकर सवालों के घेरे में रहे, उन्हें अब अयोध्या जाकर दर्शन करने की जरूरत महसूस हो रही है। आखिर चुनाव से ठीक पहले ही रामलला की याद क्यों आई? उन्होंने कहा कि अखिलेश को निश्चित रूप से रामलला के दर्शन करने चाहिए, लेकिन सनातन धर्म और हिंदू आस्था को लेकर उनके पुराने बयानों और राजनीतिक रुख पर भी उन्हें जवाब देना चाहिए। केवल चुनाव के समय मंदिर जाना और बाकी समय सनातन पर सवाल उठाना, जनता के बीच स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button