प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक बुला कर महासंघ करेगा आन्दोलन की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 18 को दोपहर 12:00 बजे नगर निगम इकाई लखनऊ में आहूत की गई है। जिसमें प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों पर गहन विचार विमर्श एवं उच्च न्यायालय के पारित आदेश 27 जुलाई 2026 पर अभी तक नगर विकास विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर भी विचार विमर्श कर दिसंबर माह में लखनऊ राजधानी की विधानसभा पर एक बडे आन्दोलन की रुपरेखा को अमली जामा पहनाने का काम किया जायेगा।
महासंघ के शशी कुमार मिश्र नें कहा कि प्रदेश की सभी इकाइयों के संघ संगठनों एवं महासंघ के जुझारू साथियों का आवाहन किया है कि प्रदेश सरकार स्थानीय निकाय कर्मचारियों के साथ जो सौतेला व्यवहार कर रही है इसको अब सड़क पर उतरकर आंदोलन के माध्यम से समाधान कराने का आखरी मौका विधानसभा के चुनाव के पूर्व ही बचा है.महासंघ के प्रान्तीय पदाधिकारियो ने प्रदेश सरकार व नगर विकास से समय रहते वर्षो से लम्बित समस्याओ का समाधान करने का अनुरोध किया, वरना अगामी चुनाव में प्रदेश का निकाय कर्मचारी व उसके लाखो परिवार जन लेगें निर्णायक निर्णय करेगे, वोट पर चोट।




