नोएडा यूनिट और क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम से बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल

बुलंदशहर-आज दिनाक 19/20 नवंबर 2026 की रात्रि में बुलन्दसहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र मे यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम से बदमाशों की मुठभेड़ हुई है जिसमे एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया जन्हा उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । मृतक बदमाश की पहचान नसीम @ रिजवान पुत्र इस्लामिद्दीन @ बुंडू निवासी मुस्तफाबाद , थाना दयाल पुर दिल्ली के रूप में हुई है ।
*नसीम डी ग्रुप ( दाऊद ग्रुप ) का सदस्य है और वर्तमान में ग़ाज़ियाबाद के थाना लोनी के हत्या के प्रयास के केस में वांछित था और पचास हज़ार का इनाम घोषित हो रखा था । इसके अलावा ये दिल्ली से दो हत्या के केस में वांछित चल रहा था * ।
नसीम पर यूपी और दिल्ली में हत्या के 4 मुकदमों सहित हत्या के प्रयास , एक्सटॉरशन आदि के 26 से अधिक केस रजिस्टर्ड है ।
इसने छोटा शकील के कहने पर पाकिस्तानी – कैनेडियन मूल के
तारिक फतह और तिहाड़ में बंद छोटा राजन को मारने की सुपारी ले ली थी परंतु घटना करने से पूर्व ही पुलिस ने पकड़ लिया था ।
दिल्ली के खजूरीखास एरिया में पिछले ६ माह में दो सनसनीखेज हत्याए कर चुका है ।






