उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़
प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: जर्जर मकान बना मौत का कारण, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ जिले के महुली वार्ड में एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद एक ही परिवार के कई लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना और कमजोर हालत में था। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम कराया गया।

स्थानीय लोगों ने जर्जर मकानों को लेकर पहले भी चिंता जताई थी। अब प्रशासन की ओर से घटना की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



