उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया

सहारनपुर मस्जिद मामला

मुजफ्फरनगर

समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन मस्जिद ध्वस्तीकरण की सूचना के बाद सहारनपुर जाने के लिए रात में ही रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया

पुलिस का बड़ा दल उनके आवास पर पहुंचा और गाड़ी से निकलते समय उन्हें रोक दिया

फिलहाल इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है

इस दौरान इकरा हसन और उनकी मां की पुलिस अधिकारी से तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सामने आया है

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट यानी नजरबंद कर दिया गया है. यह बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आ रही है, जहां इकरा हसन जाने की कोशिश कर रही थीं. दरअसल, सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी एक मस्जिद को अवैध बताकर ढहा दिया गया था. इसी घटना के बाद वहां तनाव का माहौल था और इकरा हसन पीड़ित पक्ष से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए सहारनपुर जा रही थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button