अखिलेश यादव की रथ यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की प्रतिक्रिया

सपा मुखिया अखिलेश यादव जानबूझकर अपनी यात्रा की शुरुआत रायबरेली से कर रहे हैं जहां राहुल गांधी सांसद हैं सपा कांग्रेस को शक्ति प्रदर्शन करके हैसियत दिखाना चाह रही है,सपा कांग्रेस के गठबंधन में जोर आजमाइश चल रही है
कांग्रेस को भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कन्नौज या मैनपुरी से करनी चाहिए
अखिलेश यादव साइकिल छोड़कर रथ पर सवार हो गए
रायबरेली जाते समय योगी सरकार के विकास कार्यों को भी देखते जाएं
उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा रुख ले रही है ,अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली से अपनी रथ यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक कवायद पर सवाल उठाए हैं। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सपा ने जानबूझकर अपनी यात्रा की शुरुआत रायबरेली से करने का फैसला किया है, क्योंकि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है।




