उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

मौरावां में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

संवाददाता — सचिन पांडेय, Kisan Mail News

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम ने मवई और करदहा गांव में कार्रवाई के दौरान 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मवई निवासी नरेश पुत्र स्वर्गीय राम को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा निशांत सिंह ने पुलिस टीम के साथ की।

बताया गया कि जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब की बरामदगी की।

बरामदगी के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्थानीय पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button