उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

02 अक्टूबर 2026, लखनऊ।
महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री प्रदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्रीमती ज्योति गौतम एवं अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

तत्पश्चात भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रामधुन का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button