उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

जन चौपाल में विधायक पंकज गुप्ता ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल में विधायक पंकज गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। ग्राम रुस्तमपुर के बाबूखेड़ा तथा रमनगरिया स्थित शिव कुटी दंडी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और ग्रामीण मौजूद रहे।

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, बिजली और राजस्व से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही संबंधित ग्रामीणों को की गई कार्रवाई और समाधान की जानकारी देने के निर्देश दिए।

जन चौपाल में महेश तिवारी, अनुपम साहू, रजत तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button