अचलगंज में सेवा सेतु कैंप मेले का विधायक आशुतोष शुक्ला ने किया उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के क्रम में नगर पंचायत अचलगंज में सेवा सेतु कैंप मेले का आयोजन किया गया। भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने कैंप मेले का उद्घाटन कर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
विधायक ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कैंप मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, मंडल अध्यक्ष बदरका धीरज शुक्ला, नगर पंचायत चेयरमैन लक्ष्मी वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि राजू वर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



