CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने विमान में जाकर अभिजीत दिपके से बात की और जंतर मंतर नहीं जाने का आश्वासन मांगा.
दिपके से कोई भरोसा नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया…
पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है और उन पर SIR और फॉर्म 6 में गड़बड़ी के आरोप लगा रही है. मेट्रो, ट्रेन और मोबाइल इंटरनेट पर रोक रही और करीब 25,000 जवान तैनात थे. शाम 5 बजे तक कम से कम 3,000 लोग हिरासत में लिए गए थे, जिनमें नेता और संगठनों के प्रमुख भी थे. पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया. रविवार को सीजेपी की तरफ से फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने शनिवार (10 अक्टूबर) को तिलचट्टा जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में ले लिया। दिपके को तब हिरासत में लिया गया जब दिल्ली पुलिस के जवान मुंबई से दिल्ली में उतरने वाली एक फ्लाइट में सवार हुए। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि सीजेपी नेता को इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी।




