उत्तर प्रदेशताजा खबरफतेहपुर

फतेहपुर: जिस बेटे को पालकर बड़ा किया, उसी पर मां की हत्या का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में बुजुर्ग महिला की मौत से इलाके में मातम पसरा है। आरोप है कि नशे की हालत में हुए विवाद के बाद छोटे बेटे ने अपनी मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान सावित्री देवी (65) के रूप में हुई है। घटना में उनके छोटे बेटे राजू पर हमला करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में विवाद के दौरान राजू ने अपनी मां के सिर पर ईंट से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है। जिस बेटे को मां ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी पर उनकी हत्या का आरोप लगने से घटना ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button