क्राइमलखीमपुर

विपुल मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिल्लू बाजपेई  पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया

लखीमपुर खीरी : थाना नीमगांव क्षेत्र में 1 नवंबर को विपुल मिश्रा की गोली मारकर हत्या हुई थी

पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। मंगलवार सुबह सिकंदराबाद–रायपुर मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या का नामजद मुख्य आरोपी देवेश उर्फ बिल्लू बाजपेयी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से दबोच लिया।मितौली क्षेत्र में रामखेड़ा गांव के विपुल मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिल्लू बाजपेई सिकंद्राबाद के पास पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।पैर में गोली लगने से घायल बिल्लू को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
संवाददाता अकबर अली लखीमपुर

मितौली क्षेत्र में रामखेड़ा गांव के विपुल मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिल्लू बाजपेई सिकंद्राबाद के पास पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।पैर में गोली लगने से घायल बिल्लू को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।  नीमगांव पुलिस टीम मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे सिकंदराबाद–रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार देवेश उर्फ बिल्लू पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बिल्लू का पूर्व से लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना मितौली व नीमगांव में बलवा, मारपीट, धमकी और हत्या जैसे संगीन अपराधों के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

सीओ मितौली ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष नीमगांव, प्रभारी निरीक्षक मितौली, चौकी प्रभारी सिकंदराबाद, चौकी प्रभारी कस्ता और तीन उपनिरीक्षकों की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद भी ले रही है।

पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव उर्फ लाला सोमवार को विपुल के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद गरीब है

संवाददाता अकबर अली लखीमपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button