
संवाददाता (अकबर अली):
तो जैसा कि आपने सुना, जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने साफ तौर पर कहा है कि टिकट या बदलाव का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा, लेकिन वे लखीमपुर खीरी की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करने का पूरा दावा कर रहे हैं।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने से लेकर परिवर्तन चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” रैली के ज़रिए विपक्ष की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य सपा और कांग्रेस की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार और अराजकता को बेनकाब करना रहा।
सड़कों पर उमड़ी इस भीड़ में अकेले लखीमपुर खीरी जिले से ही लगभग 3,000 कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था।
इसी कड़ी में, हमने मौके पर मौजूद भाजपा लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की बाइट ली, आइए सुनते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।




