उत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त…

लखनऊ।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से बस को तोड़ा जा रहा है।

कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सीवान जा रही थी। हादसा पारा थाना क्षेत्र में हुआ।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में हताहतों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button