136 तहसीलदारों का तबादला, जल्द ही नई तैनाती पर संभालना होगा कार्यभार

राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश में 136 तहसीलदारों का तबादला किया है
16 नवंबर को जारी 27 अलग-अलग आदेशों के तहत यह स्थानांतरण किए गए हैं
हालांकि, इस सूची में वाराणसी जिले के किसी तहसीलदार का नाम शामिल नहीं है
भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में यह तबादला किया गया है
आदेश के मुताबिक, सभी स्थानांतरित तहसीलदारों को परिषद स्तर से स्वतः कार्यमुक्त कर दिया गया है
उन्हें सोमवार को ही नवीन तैनाती वाले जनपद में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है
ज्यादातर आदेशों में साफ लिखा है कि ये तबादले भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 के परिपत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में किए गए हैं। आयोग की गाइडलाइन के तहत चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया जाता है, ताकि कोई भी अफसर लंबे समय तक एक ही जगह पर न जमा रहे। राजस्व परिषद ने इसी का पालन करते हुए तहसीलदारों की अदला-बदली कर दी।
इसके साथ ही प्रदेश के आठ जिलों में तैनात दस नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में तबादले देखने को मिल सकते हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग द्वारा पहले ही यह दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि तीन साल से अधिक समय तक एक ही जगह पर तैनात अफसरों का तबादला किया जाएगा। इसके अलावा अपने गृह जनपद में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश भी दिये गये हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हलचल दिखी है। सहारनपुर के जसमेंद्र सिंह को रामपुर भेजा गया है, जबकि पुष्पांकर देव को फिरोजाबाद की जिम्मेदारी मिली है। मुजफ्फरनगर के राधेश्याम गोंड अब गौतमबुद्धनगर में तैनात होंगे और महेंद्र यादव शामली जाएंगे। शामली के अर्जुन चौहान को अमरोहा भेजा गया है।
मेरठ की ज्योति और गाजियाबाद के अरुण कुमार अग्रवाल, दोनों को मुजफ्फरनगर का जिम्मा मिला है। हापुड़ की स्वाति गुप्ता एटा जाएंगी और बुलंदशहर के अजय कुमार मेरठ। बुलंदशहर के ही मनोज कुमार रावत गौतमबुद्धनगर भेजे गए हैं। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के प्रतीत कुमार सिंह चौहान बुलंदशहर, बागपत की वर्तिका श्रीवास्तव हापुड़, आगरा के देवेंद्र प्रताप मैनपुरी, और मैनपुरी के गौरव कुमार बागपत व कमलेश कुमार आगरा भेजे गए हैं।
रुहेलखंड में अलीगढ़ के राम गोपाल सिंह बिजनौर जाएंगे और अवनीश कुमार तृतीय बुलंदशहर। कासगंज के संदीप चौधरी को बरेली भेजा गया है। बरेली के दुष्यंत प्रताप सिंह अलीगढ़, आशीष कुमार सिंह द्वितीय हाथरस और भानु प्रताप सिंह गाजियाबाद जाएंगे। बिजनौर के संतोष कुमार यादव को प्रयागराज और अमर पाल सिंह को सहारनपुर भेजा गया है।
जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ बनाया गया है।
वहीं दो तहसीलदार और पांच नायब तहसीलदार का भी स्थानांतरण दूसरे जनपदों में किया गया है। खास बात यह है कि जिले से दो तहसीलदार जा रहे हैं और चार तहसीलदार आ रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ बनाया गया है। अब एडीएम वित्त एवं राजस्व के पदभार अयोध्या से आ रहे राजेश मिश्रा संभालेंगे।
तहसीलदार सफीपुर अविनाश चौधरी को कुशीनगर, तहसीलदार न्यायिक बांगरमऊ साक्षी राय का देवरिया स्थानांतरण किया गया है। वहीं जिले में चार नए तहसीलदार दूसरे जनपदों से उन्नाव आ रहे हैं।




