मथुरा में BJP का चिंतन शिविर, मिशन-2027 के चुनावी रोडमैप पर होगा मंथन

लखनऊयुवा, महिला और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर रहेगा विशेष फोकस….!!
युवा, महिला और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर रहेगा विशेष फोकस….!!
मथुरा के परखम गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र में 17 नवंबर को भाजपा की दो दिवसीय चिंतन एवं कोर ग्रुप की बैठक का दूसरा दिन….!!
बैठक में करीब 40 से 45 वरिष्ठ नेता होंगे शामिल….!!
मुख्य उद्देश्य 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक और चुनावी रणनीति तैयार करना….!!
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक में शामिल होंगे….!!
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी रहेंगे मौजूद….!!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक होंगे शामिल….!!
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, चारों प्रदेश सह-प्रभारी और छह प्रदेश महामंत्री भी रहेंगे मौजूद….!!
प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी एवं समन्वयक और पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल….!!
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के साथ चुनाव प्रबंधन से जुड़े मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह भी रहेंगे मौजूद….!!
बैठक के प्रमुख एजेंडे….!!
मिशन-2027 के तहत बूथ स्तर से विधानसभा स्तर तक चुनाव प्रबंधन का रोडमैप तैयार करने पर मंथन….!!
युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष संपर्क अभियान की रणनीति….!!
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की कार्ययोजना….!!
संभावित प्रत्याशियों के चयन के मानदंड, चुनावी सभाओं की रूपरेखा और विधानसभा क्षेत्रवार चुनाव प्रबंधन पर चर्चा….!!
विपक्ष के राजनीतिक नैरेटिव का जवाब देने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति….!!
सरकार, संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच बेहतर समन्वय पर मंथन….!!
विधायकों, मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों के कामकाज का फीडबैक लेकर जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा….!!
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर क्षेत्रवार रणनीति….!!
अयोध्या और काशी के बाद ब्रज क्षेत्र के सांस्कृतिक, वैचारिक और विकास संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा….!!
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में कोर ग्रुप का विशेष सत्र होगा, जिसमें 2027 के चुनावी रोडमैप और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया जाएगा….!!




