उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

तीन दिन से लापता कक्षा 11 की छात्रा का नहर में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

सफीपुर। तीन दिन से लापता कक्षा 11 की छात्रा का शव रविवार को आसीवन ब्रांच की शारदा नहर की पुलिया में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा राधा 28 अगस्त को घर से खेत जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की और शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव फंसा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया।

शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बेटी का शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। छात्रा नहर तक कैसे पहुंची, इसकी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button