उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

पुरवा तहसील के 438 परिषदीय विद्यालयों की होगी जांच, 15 बिंदुओं पर होगी पड़ताल

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

पुरवा। तहसील क्षेत्र के पुरवा, हिलौली और असोहा विकासखंडों के कुल 438 परिषदीय विद्यालयों की व्यापक जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

इनमें पुरवा विकासखंड के 93, हिलौली के 179 और असोहा के 166 विद्यालय शामिल हैं। जांच के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ, ईओ, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों समेत संबंधित अधिकारियों को लगाया गया है।

जांच के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती और संख्या, बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय भवन की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, कक्षों की स्थिति तथा उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जांच होगी। कुल 15 बिंदुओं पर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

जांच के बाद अधिकारियों को तीन दिन में रिपोर्ट देनी है। रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों में कमियों की स्थिति और उनके सुधार को लेकर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। 

Related Articles

Back to top button