उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

कांवड़ यात्रियों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे।


लखनऊ: पवित्र श्रावण माह में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने निकले कांवड़ श्रद्धालुओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। श्रावण मास के अवसर पर आस्था के पथ पर आगे बढ़ रहे लाखों शिवभक्तों का उत्साह उस समय दोगुना हो गया, जब स्वयं मुख्यमंत्री ने उन पर फूल बरसाए।
इस दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। राज्य सरकार की इस पहल से कांवड़ यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने शासन-प्रशासन के इंतजामों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।पवित्र श्रावण माह में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने निकले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button