माखी के बेलसी गांव में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव

जिला संवाददाता देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव, 8 अगस्त 2026। माखी थाना क्षेत्र के बेलसी गांव में 28 वर्षीय ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव घर में मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान दीपक (28) पुत्र गोकुल निवासी बेलसी के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि घर में उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची माखी थाना पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल के पास सल्फास का एक फटा पैकेट और दो अन्य पैकेट मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी


