ससुराल पक्ष पर घर के सामने दौड़ाकर मारपीट के प्रयास का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
संवाददाता सचिन पांडेय,kisan mail news
उन्नाव। न्याय की मांग को लेकर एक पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई। पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर घर के सामने उसे दौड़ाकर मारपीट करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, काशीराम चौकी क्षेत्र के उम्मीदों के शहर की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके घर के सामने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद वह किसी तरह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते हुए न्याय की मांग की।
पीड़िता का दावा है कि वह इस मामले में पहले भी कई बार प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता रोते हुए एसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से तत्काल क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।



