शहीद गुलाब सिंह लोधी का 91वां बलिदान दिवस मनाया, प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
फतेहपुर चौरासी, उन्नाव। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 91वां बलिदान दिवस रविवार को उनकी जन्मस्थली चंद्रिकाखेड़ा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद हरि साक्षी महाराज, विधायक श्रीकांत कटियार और ब्लॉक प्रशासक मनोज निषाद सहित अन्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गुलाब सिंह लोधी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

गुलाब सिंह लोधी का जन्म वर्ष 1903 में उन्नाव के चंद्रिकाखेड़ा गांव में हुआ था। 23 अगस्त 1935 को उन्होंने लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में अंग्रेजों के विरोध के बीच तिरंगा फहराया था। इसी दौरान अंग्रेजों की गोली लगने से उन्होंने 32 वर्ष की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया।
कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
किसान मेल | उन्नाव



