उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

पुरवा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव। पुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक, किशोरी 8 सितंबर को गांव के ही वीरेंद्र कुमार के साथ चली गई थी। काफी तलाश के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

गुरुवार को पुलिस टीम को किशोरी के कस्बा क्षेत्र में शारदा नहर के पास होने की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में किशोरी के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button