उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

श्री हनुमान सेतु गुरुकुल के बच्चों ने साहू थिएटर में देखी फिल्म ‘श्री हनुमान अंश’। साहू थिएटर के स्वामी शिवम साहू द्वारा नि:शुल्क आयोजन।

-आर के श्रीवास्तव – प्रमुख संवाददाता

लखनऊ, 03 सितंबर।

लखनऊ के साहू थिएटर में हनुमान सेतु गुरुकुल के बच्चों और गुरुजनों के लिए फिल्म ‘श्री हनुमान अंश’ के निःशुल्क प्रदर्शन का एक आयोजन किया गया। साहू थिएटर के स्वामी  शिवम साहू द्वारा बच्चों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों के लिए  निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। फिल्म शुरू होने से पहले गुरुकुल के सभी बच्चों ने खड़े होकर एक स्वर में संपूर्ण श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। बच्चों के सामूहिक और सस्वर पाठ से पूरा थिएटर परिसर भक्तिमय  ऊर्जा से सराबोर हो गया।
सिनेमा हॉल की ओर से  मध्यांतर  के दौरान सभी बच्चों और आगंतुकों को निःशुल्क पॉपकॉर्न और शीतल पेय दिये गए, जिससे बच्चों की खुशी और बढ़ गई।
फिल्म के समापन के बाद, साहू थिएटर के स्वामी शिवम साहू का विशेष अभिनंदन किया गया। उन्हें माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाने के साथ-साथ हनुमान सेतु मंदिर के पवित्र अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुकुल के बच्चों और शिक्षकों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा माहौल गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि यह फिल्म बच्चों में सांस्कृतिक संस्कार, अदम्य साहस, सच्ची भक्ति और जीवन की कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की प्रेरणा जगाती है। इस सफल, संस्कारपूर्ण और यादगार आयोजन के लिए सभी ने श्री शिवम साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button