मध्य अमेरिकाके पनामा सिटी में ICA Global Conference & General Assembly 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे -अंकित सिंह परिहार

उन्नाव। मध्य अमेरिका के पनामा सिटी में विश्व के सबसे बड़े सहकारी संगठन International Cooperative Alliance (ICA) द्वारा आयोजित ICA Global Conference & General Assembly 2026 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में श्री अंकित सिंह परिहार को भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हो रहा है।
अंकित सिंह परिहार पूर्व में भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इंग्लैंड के वार्विक में उन्हें सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया था। अब एक बार फिर प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर वे अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा करते हुए भारत की सहकारिता व्यवस्था और युवाओं से जुड़े विषयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
इस वैश्विक सम्मेलन में उनकी सहभागिता 166-भगवंतनगर क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त अनुभवों और संपर्कों के माध्यम से क्षेत्र के विकास, युवाओं के लिए नए अवसर तथा रोजगार की संभावनाओं को नई दिशा देने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है।

अंकित सिंह परिहार की यह अंतरराष्ट्रीय सहभागिता उनके बढ़ते नेतृत्व, वैश्विक पहचान तथा सहकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका का सशक्त प्रमाण है।
भगवंतनगर एवं बैसवारा क्षेत्र के लिए यह निश्चित रूप से गौरव का विषय है।




