उत्तर प्रदेशताजा खबरफतेहपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, इलाज के दौरान मौत

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी शैलेश पाल की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 11 सितंबर की दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास हुआ था।

जानकारी के अनुसार देवस्वरूप पाल का पुत्र शैलेश पाल बाइक से घर लौट रहा था। नउवाबाग के समीप पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

कानपुर में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह शैलेश की मौत हो गई। परिजन शव लेकर फतेहपुर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button