भाजपा किसान मोर्चा उन्नाव की 22 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, आठ को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उन्नाव की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल बाजपेई ने संयुक्त रूप से 22 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की अनुमति से घोषित इस कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार, आठ कार्यकर्ताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें सुधीर सिंह, शत्रुघन सिंह, विनोद सिंह, विकास पटेल, श्रीकान्त तिवारी, राघवेन्द्र शुक्ला, अमित लोधी और क्रान्ती सिंह शामिल हैं।
वहीं, तीन कार्यकर्ताओं को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अरुण प्रताप सिंह, अनिल कुमार शुक्ला और नृपेन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं।
इसी क्रम में सात कार्यकर्ताओं को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इनमें निखिल कुमार सिंह, हरिकेश सिंह सेंगर, मनीष निगम, अमरेश तिवारी, धीरेन्द्र पटेल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह और जय प्रकाश द्विवेदी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त कमलेश गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष तथा रजनीश सिंह को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं हर्षित विश्वकर्मा और राजेश तिवारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल बाजपेई सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम किसानों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और किसान मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी।



