उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

डीएम-एसएसपी ने गगनीखेड़ा झील स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। आगामी मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने 15 सितंबर 2026 को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गगनीखेड़ा झील स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button