उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे के बीच विवाद, मारपीट का आरोप

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी , Kisan Mail News

उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के हयात नगर भौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सगे चाचा-भतीजे के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित अंशु प्रजापति ने चाचा और उनके साथ आए लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

अंशु के मुताबिक, रात करीब आठ बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसने के बाद गाली-गलौज शुरू हुई और इसके बाद लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई।

पीड़ित का कहना है कि घटना में वह और उसकी बुआ सरस्वती घायल हुई हैं। अंशु ने मामले में महिपाल, रंजीत, संजीत, रामस्वरूप और सुखबीर पर मारपीट का आरोप लगाया है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button