उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

घरेलू विवाद में मामा की हत्या, आरोपी भांजा बांका समेत गिरफ्तार

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी , Kisan Mail News

उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने डूडा कॉलोनी में हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भांजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को डूडा कॉलोनी निवासी सुधीर शुक्ला की तहरीर पर दीप नरायन पाण्डेय उर्फ छोटू की धारदार हथियार से हत्या किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी उमंग त्रिपाठी (28) निवासी डूडा कॉलोनी को सुधापुरम के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसका सगा मामा था। आरोप है कि मामा उसकी मां के साथ आए दिन गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने बांका से हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र समेत कोतवाली सदर पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button