उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

जिला अस्पताल में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत थाना कोतवाली सदर की मिशन शक्ति टीम ने जिला अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क में सतर्कता बरतने तथा निजी जानकारी साझा न करने की अपील की।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से किसी भी परेशानी की स्थिति में चुप न रहने और समय रहते पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना रहा।

Related Articles

Back to top button