उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया पैदल गश्त

संवाददाता — सचिन पांडेय, Kisan Mail News
उन्नाव। जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार, 23 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने कोतवाली सदर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की।
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।



