उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव में सफाई मित्रों का सम्मान, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सुरक्षा किट और प्रशस्ति पत्र किए वितरित

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्र सम्मान एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता मौजूद रहे। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार गौतम ने गुलदस्ता भेंट कर विधायक का स्वागत किया।

सदर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सफाई मित्रों को सुरक्षा किट और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

विधायक पंकज गुप्ता ने सफाई मित्रों को स्वच्छ और स्वस्थ समाज की आधारभूत कड़ी बताते हुए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सफाई मित्रों ने स्वच्छता एवं सुरक्षा की शपथ ली। विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button