बरसाना में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्र से मिले जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
मथुरा/उन्नाव। मथुरा-वृंदावन की धार्मिक यात्रा के दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने श्री राधारानी की पावन नगरी बरसाना में विश्वविख्यात कथावाचक एवं भागवत भूषण पूज्य पंडित प्रदीप मिश्र से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन, उसकी तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान अरुण सिंह ने पूज्य पंडित प्रदीप मिश्र को सादर आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए प्रस्तावित श्री शिव महापुराण कथा में पधारने का आग्रह किया। उन्होंने कथा आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी साझा की। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि प्रस्तावित श्री शिव महापुराण कथा को आध्यात्मिक और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से तैयारियां की जा रही हैं। कथा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। महादेव की कृपा, संतों के आशीर्वाद और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
बरसाना में हुई इस आत्मीय मुलाकात को आगामी कथा आयोजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्र से आमंत्रण के दौरान हुई चर्चा ने आयोजन को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक स्तर पर उत्सुकता बढ़ाई है।
इस अवसर पर निर्भय सिंह लाला, सूर्यांश वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष धानीखेड़ा धीरेन्द्र सिंह, नीरज जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रस्तावित श्री शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन को लेकर अपनी सहभागिता और सहयोग की भावना व्यक्त की।



