उत्तर प्रदेशताजा खबरलखीमपुर
लखीमपुर में रामापुर-जुलाहनपुरवा के बीच उल्ल नदी का बहाव हुआ तेज़

लखीमपु-खीरी। शहर से सटी उल्ल नदी उफान पर है और पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। कुछ दिन पहले इसी तेज बहाव में मजदूरी करने जा रहा एक व्यक्ति बह गया था, जिसका शव अब तक नहीं मिला है। इसके बावजूद मौके पर न बैरिकेडिंग कराई गई और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए।
नदी: सदर कोतवाली क्षेत्र में रामापुर-जुलाहनपुरवा के बीच उल्ल नदी का पानी रपटा पुल के ऊपर से बह रहा है। तेज बहाव के कारण यहाँ हाल ही में एक व्यक्ति साइकिल सहित बह गया था, जिसकी तलाश में पुलिस और पीएसी की फ्लड टीम जुटी हुई है। हिदायत करबला और सैधरी सीमा पर भी उल्ल नदी का पानी पुल के ऊपर देखा गया है।




