उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव में काम करते समय करंट की चपेट में आया प्लंबर, 60 प्रतिशत से अधिक झुलसा

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर काम करते समय करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय प्लंबर करण सोनी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में युवक के 60 प्रतिशत से अधिक झुलसने की जानकारी सामने आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शराब मिल क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी निवासी करण सोनी शनिवार दोपहर शौरभ कुमार के घर पर प्लंबर का काम कर रहा था। इसी दौरान पाइप में लगी मुर्गा जाली के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक बुरी तरह झुलस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में करण को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। युवक के 60 प्रतिशत से अधिक झुलसने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Related Articles

Back to top button