उत्तर प्रदेशताजा खबर

जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर दी जानकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर दी जानकारी

मिर्जापुर 16 अक्टूबर 2026- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रोें की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों एवं उनकी तिथियां के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि Rationalization/Rearrangement of Polling Station By 02.11.2026, Publication of Integrated draft electoral rolls 12.11.2026, Period for filing claims & objections 12.11.2026 to 11.12.2026, disposal of claims and objections By 28.12.2026, Final Publication of electoral rolls 04.01.2027 है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छुटे हुये एवं प्रथम बार निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के सम्बन्ध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आप द्वारा इस विशेष अभियान में अपने बूथ लेवल एजेण्ट्स के माध्यम से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि चल रहे विशेष अभियान के सम्बन्ध में जनपद में अवस्थित पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा भी बैठकें आयोजित किये जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। अतएव स्वयं प्रतिभाग करने अथवा अपने प्रतिनिधि को उक्त बैठकों में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करते हुये इस अभियान में सहभागिता बढ़ाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17.10.2026 (शनिवार) एवं 24.10.2026 (शनिवार) को विशेष अभियान दिवस रहेगा। उक्त दिवस पर सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची एवं फार्मों सहित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे, जिन भी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम https://voters-eci.gov.in पर जाकर ऑनलाईन किया जा सकता है। बूथ लेवल एजेण्ट्स को भी उक्त विशेष अभियान दिवसों पर मतदाताओं के सहयोग हेतु अपने स्तर से सूचित करें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर मतदेय स्थलों के सम्भाजन/पुनर्व्यवस्थापन सम्बन्धी कार्यवाही दिनांक 02.11.2026 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गए है। जिलाधिकारी 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु निर्धारित समय-सारणी के बारे में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण, नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराना 16.10.2026 से 18.10.2026, आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 19.10.2026, मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना 19.10.2026, वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात् शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जाना 26.10.2026, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराया जाना 27.10.2026 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, सभी मतदेय स्थलों का भवन यथासम्भव भूतल पर होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल या लेबर यूनियन के कार्यालय से 200 मीटर के अन्दर कोई भी मतदेय स्थल नहीं बनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन मतदेय स्थलों के भवन वर्षा/दैवी आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उनकी जगह नये मतदेय स्थल का प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष भाजपा चंद्राशु गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष आई0टी0 मंच अपना दल एस दुर्गेश पटेल, जिला महासचिव कांग्रेस दिलीप मौर्या, छोटे खान, प्रदेश सचिव व्यापार सभा सपा विकास केशरवानी, प्रवक्ता अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष बासपा अलगू राम भारती जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रो0 बी0 सिंह, सी0पी0आई0एम0 से अरविन्द कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button