उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

मिशन शक्ति: छात्रा समीक्षा सिंह बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, महिलाओं की समस्याएं सुनकर समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत उन्नाव पुलिस ने महिला सशक्तीकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। थाना दही के पिंक बूथ मिशन शक्ति केंद्र पर चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा समीक्षा सिंह को एक दिन की थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान समीक्षा सिंह को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। एक दिन की थाना प्रभारी के रूप में उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया को समझा।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, महिला आरक्षी पूनम शाक्य और प्रतिमा शाक्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।

मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्नाव पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

Related Articles

Back to top button