सदर विधायक पंकज गुप्ता की पहल पर 190 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना

जिला संवाददाता: देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता की पहल पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने के उद्देश्य से ‘पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ का आयोजन किया गया। इसके तहत 190 श्रद्धालुओं को लेकर तीन बसें अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शहर के बड़ा चौराहा स्थित धर्मशाला से तीनों बसों को रवाना किया गया। दो दिवसीय इस तीर्थयात्रा के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। यात्रा पर रवाना होते समय बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने श्रद्धालुओं को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और सेवा को सामाजिक संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने जैसी पहल समाज में सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करती है।
बताया गया कि यह तीर्थाटन यात्रा निजी संसाधनों से संचालित की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भी यात्रा को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए उत्साह के साथ प्रस्थान किया।


