कानपुर में एक करोड़ की मेफेड्रोन के साथ तस्कर गिरफ्तार, फजलगंज पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी
कानपुर। फजलगंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नजमुद्दीन उर्फ शान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 101 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने मुंबई और दिल्ली समेत अन्य स्थानों से कम कीमत पर एमडी खरीदकर लाने और कानपुर में एक-एक ग्राम की पुड़िया बनाकर सप्लाई करने की बात बताई है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन प्रताप, उमाकांत, पंकज कुमार, विजय शंकर, विदित कुमार मौर्य, कांस्टेबल गौरव पोसवाल और यतिन कुमार शामिल रहे।
वहीं, सेंट्रल जोन स्वाट टीम की ओर से प्रभारी शिवकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक विकास यादव, शानू कुमार तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार तिवारी, अंकित चौधरी और चित्र कुमार ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में भूमिका निभाई।



