उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
अजगैन मेडिकल सेंटर में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। अजगैन क्षेत्र स्थित मेडिकल सेंटर में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। घटना के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं मिलने के कारण महिला की हालत बिगड़ी। मामले की जांच के लिए अधिकारियों की ओर से टीम गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दैनिक किसान मेल


