उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
⚠️ 15 घंटे बाद भी नहीं हुआ बिजली के फेज़ की समस्या का समाधान, ग्रामीण परेशान

ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव जनपद के कोरारी कलाँ गांव में बिजली के फेज़ की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराए 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। फेज़ सही न आने के कारण कई घरों में बिजली उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया है। लोगों ने जल्द से जल्द फेज़ की खराबी दूर कर नियमित और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
किसान मेल न्यूज़ इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठा रहा है।



