उत्तर प्रदेश

संजय निषाद की सपा नेता माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात,  सियासी चर्चाएं बढ़ीं

मंत्री डॉ॰ संजय निषाद नें लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता माता प्रसाद पाण्डेय से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

सपा नेता पाण्डेय से यूपी कैबिनेट में मंत्री डॉ॰ संजय निषाद की अचानक हुई मुलाकात से सियासी अखाड़े में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

इसके अलावा निषाद समाज के लिए एससी कोटे में अलग आरक्षण की मांग को लेकर भी संजय निषाद मुखर रहे हैं. यही नहीं पिछले दिनों गोंडा में निषाद समाज के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भी वह आंदोलन कर रहे थे. उन्होंने खुद धरना दिया था और भाजपा को हार तक की चेतावनी दे चुके हैं.

संजय निषाद ने सरकार में रहते हुए कहा कि उनकी मांग है कि निषाद समुदाय को 9 फीसदी का आरक्षण दिया जाए. इसके साथ ही उन्होंने ऐसा न किए जाने की स्थिति में मंत्री पद इस्तीफा देने की बात भी कही है. उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के साथ इस मांग के साथ ही आए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button