घरों व दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला मड़ियांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में रोकथाम क्षेत्र में घटित हो रही चोरी घटनाओं के विषय में चर्चा करते हुए राधा कृष्ण मंदिर के पास मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई, कि घर में चोरी करने वाला एक चोर चोरी के समान के साथ यासीन बाग में एक पेड़ के नीचे खड़ा है, चोरी के समान को कहीं ले जाकर बेचने की फिराक में है, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने इस सूचना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को आदेश दिया पुलिस टीम पहुंचकर चारो तरफ से घेरघार कर शातिर चोर को पकड़ लिया गया,पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शुभम रावत पुत्र रंजीत रावत निवासी गौरभीट घैला थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ, कब्जे से तीन स्कूटी व मोटरसाइकिल चार मोबाइल फोन एक एलईडी टीवी व तीन साड़ी ब्लाउज लहंगा पर्स लोहे का रात बरामद हुआ, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा लगातार अपराधियों पर शिकंजा लगाते हुए नजर आ रहे हैं,
इस कार्रवाई में थाना मड़ियांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




