उत्तर प्रदेशझाँसीताजा खबरप्रयागराज
अतीक अहमद के बेटे की कार की फॉरेंसिक जांच शुरू, वाहन से मिले दो उपन्यास समेत कई सामान
प्रयागराज। अतीक अहमद के बेटे की सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त कार की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की और वाहन से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए।
प्रारंभिक जांच के दौरान कार से ‘स्टेशनरी ऑफ तेहरान’ और ‘इडियट’ नाम के दो उपन्यास मिले। इसके अलावा कार में सवार लोगों का निजी सामान, गुटखा तथा इत्र की शीशी भी बरामद हुई। फॉरेंसिक टीम ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है और वाहन से अन्य जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।
पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
— किसान मेल न्यूज़



