उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव में फिर बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

संवाददाता सचिन पांडे

उन्नाव। जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को उन्नाव में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज जिले में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

पिछले दिनों भी शुक्लागंज, बांगरमऊ, अचलगंज, हसनगंज, गंजमुरादाबाद और परियर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद दोबारा उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अगस्त को उन्नाव समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।

लगातार बारिश के चलते जिले के निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button